सीमा चौकी घोला में मोटर साइकिल सहित 03 बोरी खाद बरामद
दिनांक 21.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा

दिनांक : 21 जून 2026
स्थान : पलिया, लखीमपुर खीरी
सीमा चौकी घोला में मोटर साइकिल सहित 03 बोरी खाद बरामद
दिनांक 21.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी घोला द्वारा पुलिस स्टेशन सम्पूर्णानगर के साथ संयुक्त गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तम्भ संख्या 762/1 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर भारत की तरफ एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित 01 बोरी यूरिया खाद तथा 02 बोरी एन.पी.के. खाद लावारिस अवस्था में पाई गई । सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस दल द्वारा आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, किन्तु बरामद सामान का कोई स्वामी अथवा संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला । तत्पश्चात बरामद खाद को नियमानुसार जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण की गई । इसके उपरांत बरामद सामान एवं संबंधित दस्तावेजों को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना संपूर्ण नगर, जनपद लखीमपुर खीरी को सुपुर्द कर दिया गया ।
39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरंतर सतर्कता बरती जा रही है । सीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जिससे सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके ।



