Worldउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपलियाकला-खीरीराष्ट्रीयवन

सर्प संरक्षण में महारत हासिल कर रही नजरुन निशा हुई सम्मानित

पलियाकलां-खीरी। वन्यजीव संरक्षण एवं सर्पों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के कार्य में उल्लेखनीय योगदान दे रही

सर्प संरक्षण में महारत हासिल कर रही नजरुन निशा हुई सम्मानित

 

पलियाकलां-खीरी। वन्यजीव संरक्षण एवं सर्पों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के कार्य में उल्लेखनीय योगदान दे रही नजरुन निशा इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अपनी बहादुरी और जीव-जंतुओं के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है।

कुछ दिन पूर्व सर्प रेस्क्यू के दौरान नजरुन निशा को एक जहरीले सर्प ने डस लिया था, लेकिन उपचार के बाद वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ और वह लगातार वन्यजीव एवं सर्प संरक्षण के कार्य में जुटी हुई हैं।

इसी उपलक्ष्य में रॉयल्स राजपूत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं समाजसेवी ठाकुर राज बहादुर सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे और नजरुन निशा को अंगवस्त्र एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नजरुन निशा का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उनकी सेवाएं सराहनीय हैं।

सम्मान प्राप्त कर नजरुन निशा काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने ठाकुर राज बहादुर सिंह व जितेन्द्र सिंह सोनू श्रीवास्तव उनके सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी वह वन्यजीव एवं सर्प संरक्षण के कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रखेंगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नजरुन निशा के साहस, सेवा भावना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!