उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंपलियाकला-खीरीप्रशासनमुद्दा गरम है

लखीमपुर खीरी पलिया कलां

पैंथर vs रोमी साहनी

लगातार दोष आरोप की जंग जारी वही विधायक रोमी साहनी ने दी चैतावनी की मनोज अगर पलिया मे आए तो गरीबों का पैसा वापस देकर जाए नही तो वापस नही जाने दिया जाएगा

उससे पहले ही मनोज भारती पैंथर को पुलिस ने किया हाऊस अरेस्ट

तहसील घेराव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रदर्शनकारी नेता मनोज भारती को किया गया नजरबंद

पलिया खीरी। प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारी नेता मनोज कुमार भारती को उनके आवास पर ही नजरबंद

(हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

नजरबंद किए जाने के बाद मनोज कुमार भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक विरोधियों पर सवाल उठाए। उनके समर्थकों ने भी इस कदम को लेकर नाराजगी जताई है।

उधर, तहसील गेट और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

वहीं इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। समर्थक इसे विरोध की आवाज को रोकने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि प्रशासन इसे एहतियाती कदम के रूप में देख रहा है।

फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं और विरोध प्रदर्शन को लेकर माहौल गर्म बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!