सम्पूर्णानगर वन रेंज में वन माफिया का तांडव: रेंजर की शह पर रात में कटे प्रतिबंधित पेड़, विरोध पर माल व वाहन गायब
लखीमपुर खीरी / पीलीभीत: सम्पूर्णानगर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम रामनगर (ट्रांस शारदा क्षेत्र) में वन माफिया और स्थानीय वन कर्मियों की सांठगांठ से प्रतिबंधित हरे पेड़ों के अवैध कटान

सम्पूर्णानगर वन रेंज में वन माफिया का तांडव: रेंजर की शह पर रात में कटे प्रतिबंधित पेड़, विरोध पर माल व वाहन गायब!

लखीमपुर खीरी / पीलीभीत: सम्पूर्णानगर वन रेंज के अंतर्गत ग्राम रामनगर (ट्रांस शारदा क्षेत्र) में वन माफिया और स्थानीय वन कर्मियों की सांठगांठ से प्रतिबंधित हरे पेड़ों के अवैध कटान का गंभीर मामला सामने आया है। 14 जून की रात माफिया द्वारा शीशम के पेड़ों को काटकर ट्रक में लोड किया जा रहा था। ग्रामीणों ने पिछले दो दिनों से इसकी सूचना वन विभाग को दी थी, लेकिन रेंजर ललित कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की और फोन बंद कर लिया, जबकि वन दरोगाओं ने खुद को छुट्टी पर बताकर पल्ला झाड़ लिया।
बाद में, राष्ट्रीय पत्रकार संघ-भारत के जिलाध्यक्ष गुरुसेठपाल सिंह ने रात 10:30 बजे DFO नार्थ श्रीमती कीर्ति चौधरी को फोन पर मामले की जानकारी दी। डीएफओ के कड़े निर्देशों के बाद मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन स्थानीय स्टाफ ने सांठगांठ कर लकड़ी से भरा आधा ट्रक माल और मौके पर मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर को सीज लिस्ट में दिखाए बिना भगा दिया।
इस खुली लूट के खिलाफ राष्ट्रीय पत्रकार संघ-भारत ने पत्रांक संख्या 128 के माध्यम से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF) को पत्र भेजकर आरोपी रेंजर व वन दरोगाओं के निलंबन और पूरे मामले की STF / विजिलेंस जांच कराने की मांग की है।



