अपराधउत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीवन

पूर्व प्रधान के घर वन विभाग का छापा, शीशम की बेशकीमती लकड़ी बरामद

मझगईं रेंजर अंकित कुमार की इस कार्रवाई से हड़कंप का माहौल

पूर्व प्रधान के घर वन विभाग का छापा, शीशम की बेशकीमती लकड़ी बरामद

25/06/2026

मझगईं रेंजर अंकित कुमार की इस कार्रवाई से हड़कंप का माहौल

निघासन (खीरी)। मझगईं रेंज की वन विभाग टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम दुबहा में एक पूर्व प्रधान के घर छापा मारकर भारी मात्रा में शीशम की बेशकीमती लकड़ी बरामद की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मझगईं रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ग्राम दुबहा निवासी पूर्व प्रधान इरफान पुत्र एजाज के घर छापेमारी की। छापे के दौरान टीम को घर से शीशम के आठ बोटे तथा लगभग 20 चिरे हुए बरंगा बरामद हुए। इसके अलावा लकड़ी की कटाई में इस्तेमाल होने वाला एक कटर भी मौके से मिला।

वन विभाग की टीम ने बरामद लकड़ी और कटर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

वन क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से अवैध रूप से शीशम की लकड़ी रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी इरफान मौके से फरार हो गया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रेंजर ने बताया कि बरामद लकड़ी की जांच कराई जा रही है एवं आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!