ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
लखीमपुर खीरी के जनपद के विभिन्न थानों के 40 अभियोगों के संबंध में मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनष्टीकरण।

“ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही जनपद के विभिन्न थानों के 40 अभियोगों के संबंध में मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनष्टीकरण।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी डॉ० ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत अवैध मादक पदार्थों से सबंधित 40 अभियोगों से संबंधित लगभग ₹2,27,63000.00 (रुपये) कीमत के कुल माल 24.913 किग्रा0 का दिनांक 23.06.2026 को नियमानुसार विधिक निस्तारण/विनष्टीकरण की कार्यवाही स्टार पोलोटेक क़ॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेन्ट फैसिलिटी, माहोली, जनपद सीतापुर में स्थित इंसीनेरेटर मशीन के माध्यम से पर्यावरणीय, विधिक मानकों का पालन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)/नोडल नारकोटिक्स सेल श्री अमित कुमार राय जनपद खीरी के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री जावेद इक़बाल खान, नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक श्री मनबोध तिवारी, आरक्षी युगलेश कुमार (नारकोटिक्स सेल), आरक्षी मोहम्मद रिजवान (नारकोटिक्स सेल), उ०नि० विनोद कुमार एवं मु०आ० उमेश प्रताप सिंह जी०आर०पी० थाना लखीमपुर की उपस्थिति में नियमानुसार करायी गई।
नष्ट कराये गये मादक पदार्थ का विवरणः-
1. गांजा 9.84 किग्रा
2. डोडा चूर्ण 10.060 किग्रा०
3. चरस 3.0 किग्रा
4. अफीम 0.110 किग्रा०
5. स्मैक / हेरोइन/ब्राउन शुगर 0.101 किग्रा0
6. नशीलापाउडर/नशीली गोलियाँ 1.802 किग्रा0
यह कार्यवाही शासन की मंशा के अनुरुप मादक पदार्थे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



