त्रिनगर–गौरीफंटा बॉर्डर पर सशस्त्र पुलिस की सख्ती, 8.80 लाख रुपये के अवैध मोबाइल पार्ट्स बरामद
धनगढ़ी। कैलाली के त्रिनगर–गौरीफंटा सीमा नाके पर सशस्त्र पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए भंसार (कस्टम

त्रिनगर–गौरीफंटा बॉर्डर पर सशस्त्र पुलिस की सख्ती, 8.80 लाख रुपये के अवैध मोबाइल पार्ट्स बरामद
धनगढ़ी। कैलाली के त्रिनगर–गौरीफंटा सीमा नाके पर सशस्त्र पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए भंसार (कस्टम) चोरी कर नेपाल लाए गए अवैध मोबाइल पार्ट्स बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे सशस्त्र पुलिस बल नेपाल, सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय त्रिनगर कैलाली से सशस्त्र प्रहरी नायब उपरीक्षक मोहनजंग कार्की के नेतृत्व में निकली 7 सदस्यीय मोबाइल गस्ती टोली ने धनगढ़ी उपमहानगरपालिका–5 स्थित बसपार्क क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान भारत से अवैध रूप से नेपाल लाए गए लावारिस मोबाइल पार्ट्स बरामद किए गए।
सशस्त्र पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल पार्ट्स की अनुमानित कीमत 8 लाख 80 हजार 700 नेपाली रुपये आंकी गई है। बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मामला संख्या 963 के तहत कैलाली भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है।
हाल के दिनों में त्रिनगर–गौरीफंटा सीमा नाके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा निगरानी और सख्ती बढ़ाई गई है। प्रहरी नायब उपरीक्षक मोहनजंग कार्की के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी और भंसार चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
सीमा क्षेत्र में नियमित चेकिंग, मोबाइल गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के चलते अवैध कारोबार पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही हैं।



