05 जून को व्यापारी संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे सैकड़ो व्यापारी एवं जीएसटी अधिकारी
पलियाकलां-खीरी। आगामी 05 जून 2026 को अपराह्न 02:00 बजे पलिया नगर के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित

05 जून को व्यापारी संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे सैकड़ो व्यापारी एवं जीएसटी अधिकारी
पलियाकलां-खीरी। आगामी 05 जून 2026 को अपराह्न 02:00 बजे पलिया नगर के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में पलिया, खजुरिया, संपूर्ण नगर, चंदन चौकी, बनगंवा, निघासन, सिंगाही, तिकुनियाँ आदि क्षेत्रों के सैकड़ों व्यापारियों सहित राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे।
बैठक के दौरान शासन की मंशा एवं राज्य कर विभाग की प्राथमिकताओं में राजस्व संग्रह के साथ-साथ प्रदेश के जीएसटी करदाताओं को विधिक समस्याओं के प्रति जगरूक करने, नियमों के क्रियांवायन एवं समस्याओं के सामाधन के उद्देश्य से राजकर मुख्यलय लखनऊ द्वारा व्यापरियों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, रिटर्न भरने के नियमित अनूपालन, प्रोत्साहन, जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं के स्वयं के मोबाइल एवं ईमेल आईडी अपडेट हेतू प्रोत्साहन, खंड अधिक्षेत्र में अपंजीकृत व्यापरियों को जीएसटी पंजीयन हेतु प्रेरित करने, पंजीयन के विस्तार, जीएसटी 2.0 के अंतर्गत नवीन प्रावधानों एवं महत्वपूर्ण सुधार सहित ई इनवॉइस आदि विषय पर जानकारी उपलब्ध कराने हेतू व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 जून 2026 को राज्य उपायुक्त पलिया अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला निकट शेर सिंह चौराहा, पलिया में अपराह्न 02:00 बजे से आयोजित किया जायेगा, इस आशय की जानकारी देते हुये उपआयुक्त राज्य कर विभाग ने बताया की व्यापारी संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सभी व्यापारी बंधुओं उद्योग,व्यापार संगठनों,अधिवक्तओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट, चैंबर ऑफ कमर्स के पदाधिकारियों साहित व्यापार मंडल के समस्त प्रतिनिधियों से सम्मिलित होने की अपील करते हुये व्यापरियों से आग्रह किया कि उपरोक्त बिंदुओं पर संवाद हेतु अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनायें।



