उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म और आस्थापलियाकला-खीरी

राज्य कर विभाग सहित दर्जनों स्थानों पर संपन्न हुए बड़े मंगल के भंडारे

पलियाकला-खीरी। ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को पलिया नगर में राज्य कर कार्यालय के बार एवं बेंच द्वारा

राज्य कर विभाग सहित दर्जनों स्थानों पर संपन्न हुए बड़े मंगल के भंडारे

 

पलियाकला-खीरी। ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को पलिया नगर में राज्य कर कार्यालय के बार एवं बेंच द्वारा, मेला सिंह चौराहे अलोक गुप्ता, श्यामल डेरी प्रोडक्ट पर संस्थापक सलिल अग्रवाल, स्टेशन रोड पर भाजपा नेता दीपक, मां वैष्णो जनरल स्टोर पर सुनील गुप्ता एवं पप्पी गर्ग, होली चौराहे पर रोमी साहनी फैंस क्लब द्वारा माता अंजनी की रसोई के माध्यम से निर्मित सब्जी पूड़ी, मीठी लस्सी, हलुआ, रायता,छोले चावल आदि का सुस्वादिष्ट नैवेद्य भगवान हनुमान जी को निवेदित करते हुये श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद स्वरूप वितारित किये गये ।

विभिन्न आयोजनों के दौरान प्रमुख रूप से उपायुक्त राज्य कर विभाग अशोक कुमार सिंह, सहायक आयुक्त भारत भूषण, क्षेत्रीय कर अधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय एवं भगवती प्रसाद, पलिया टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एल जायसवाल, महामंत्री आकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अरविन्द गोयल,प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अंकुर गोयल गोयल, गगन मिश्रा,रवि गर्ग, संजय गर्ग, सुनीत पाण्डेय, संजय गोयल, सूरज गुप्ता, सुबोध गुप्ता, महबूब अली, विनोद राठौर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता, सुभम अग्रवाल, सतीश प्रजापति, राजा, नीरज स्वामी, अमित महाजन, शोभित गुप्ता आदि सेवादार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!