पलिया ब्लाक में एडीओ पंचायत अवनीश त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
पलिया कलां तहसील पलिया ब्लॉक एडीओ पंचायत अवनीश त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

पलिया ब्लाक में एडीओ पंचायत अवनीश त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
पलियाकलां-खीरी। अवनीश त्रिपाठी ने पलिया कलां में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है, स्थायी एडीओ पंचायत की तैनाती से क्षेत्र में ग्राम पंचायतों से संबंधित विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। पंचायत विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता अभियान, मनरेगा कार्यों की निगरानी तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने नए एडीओ पंचायत के आगमन का स्वागत करते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ क्षेत्र को मिलेगा और लंबित विकास कार्यों का शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।कार्यभार ग्रहण करने के बाद अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप ग्रामीण विकास योजनाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के समग्र विकास तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।



