पत्रकार संगठन ऐप्जा का बढ़ रहा लगातार कारवां
तिकुनिया ऐप्जा नगर कमेटी का हुआ गठन, राजीव खत्री अध्यक्ष व आनन्द अग्रवाल बने महामंत्री

पत्रकार संगठन ऐप्जा का बढ़ रहा लगातार कारवां
तिकुनिया ऐप्जा नगर कमेटी का हुआ गठन, राजीव खत्री अध्यक्ष व आनन्द अग्रवाल बने महामंत्री
लखीमपुर खीरी। सूबे के सबसे मजबूत और संघर्षशील पत्रकार संगठन ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) की तिकुनिया नगर कमेटी का किया गया। जिसमें पत्रकार राजीव खत्री को अध्यक्ष और आनन्द अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया।
कस्बे के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में हुई बैठक में ऐप्जा के चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी मौजूदगी रही। संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नगर इकाई के लिए सर्व सम्मति से मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की। वरिष्ठ पत्रकार रूप नारायण मिश्रा को संरक्षक, राजीव खत्री को अध्यक्ष, योगेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशाल विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, आनन्द अग्रवाल को महामंत्री, मुन्नालाल विश्वकर्मा को महासचिव, अतुल तिवारी को कोषाध्यक्ष, और सुरेंद्र सिंघल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। वहीं संतोष मिश्रा, राकेश यदुवंशी, नीरज चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज यादव व योगेश कुमार को नगर कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि ऐप्जा चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी ने कहा कि ऐप्जा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है। श्री सारथी ने नगर कमेटी के गठन को संगठन की मजबूती की दिशा में एक औऱ महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी पत्रकार का शोषण और उत्पीड़न किया गया तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को सदैव तैयार रहेगा। ऐप्जा जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने पत्रकार हितों को लेकर संगठन के संघर्ष का विस्तृत व्याख्यान करते हुए कहा कि सभी पत्रकार एकजुट होकर समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं और निष्पक्ष पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
इस दौरान संगठन के जोनल कोआर्डिनेटर अजय शुक्ल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ला, जिला मुख्य महासचिव सुरजीत सिंह चानी, अतीक शेख, पुरुषोत्तम गर्ग, आशीष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, ज्ञान गोयल, राजकुमार गोयल, प्रदीप गर्ग, दिनेश कंछल, एसके मिश्रा व अनूप अलर्ट सहित तमाम पत्रकार व सामाजिक लोग मौजूद रहे।



