महाराजा अग्रसेन समिति की बैठक में महिला समिति का गठन
ज्योति अग्रवाल को अध्यक्ष व रीता अग्रवाल को महामंत्री पद की सौंपी जिम्मेदारी

महाराजा अग्रसेन समिति की बैठक में महिला समिति का गठन, ज्योति अग्रवाल को अध्यक्ष व रीता अग्रवाल को महामंत्री पद की सौंपी जिम्मेदारी
पलिया में महाराजा अग्रसेन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति अध्यक्ष सतीश कुमार गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा महिला सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला समिति के गठन पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से ज्योति अग्रवाल को महिला समिति का अध्यक्ष एवं रीता अग्रवाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं महामंत्री रीता अग्रवाल ने समिति अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
समिति अध्यक्ष सतीश कुमार गर्ग ने कहा कि महिला समिति संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
बैठक में महामंत्री संदीप बंसल, व्यवस्थापक अशोक जैन, संरक्षक गंगालहरी एवं कैलाश अग्रवाल, निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रेम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल गोयल, नवीन मित्तल, इन्द्रा बंसल, मंटो गर्ग, मानसी गोयल, सुनीता अग्रवाल, रेखा मित्तल, मंजू जिन्दल, पारुल बंसल, सोनी अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, कविता मित्तल, प्रमिला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।



