चेतन और अवचेतन के विकास का मूल मंत्र है योगाभ्यास : क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोतवाली पलिया में हुआ योगाभ्यास, योग गुरु आदर्श अग्रवाल एवं डा0 के. के. सिंह ने कराया प्रशिक्षण

चेतन और अवचेतन के विकास का मूल मंत्र है योगाभ्यास : क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोतवाली पलिया में हुआ योगाभ्यास, योग गुरु आदर्श अग्रवाल एवं डा0 के. के. सिंह ने कराया प्रशिक्षण
पलियाकला-खीरी। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कोतवाली पलिया परिसर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु आदर्श अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।
योग गुरु आदर्श अग्रवाल ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रतिदिन योग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उपस्थित अधिकारियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यप्रणाली के बीच योग तनाव कम करने और ऊर्जा बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुआ।
योगाभ्यास के दौरान क्षेत्राधिकारी पलिया जितेंद्र सिंह परिहार प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत यादव, विवेक, निशा शुक्ला, विश्वनाथ मिश्र, मुख्य आरक्षी बबलू कुमार, जितेंद्र कुमार, जयप्रकाश चंद्रवंशी, अनुज गोळ्यान, मनीष गुप्ता,मनोज कुमार, अतुल त्रिपाठी, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, कोमल सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



