भारत-नेपाल सीमा पर 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा नेपाल की आर्म्ड पुलिसफ़ोर्स की 34वीं वाहिनी की सीमा चौकी त्रिनगर के साथ संयुक्त गश्त का आयोजन
39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा-निर्देशानुसार

भारत-नेपाल सीमा पर 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा नेपाल की आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स की 34वीं वाहिनी की सीमा चौकी त्रिनगर के साथ संयुक्त गश्त का आयोजन
दिनांक 22.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया के वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा-निर्देशानुसार सीमा चौकी मिर्चिया द्वारा नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स की 34वीं वाहिनी की सीमा चौकी त्रिनगर के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा स्तम्भ संख्या 752 से 753 तक संयुक्त गश्त किया गया । संयुक्त गश्त के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बलकर्मियों ने सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सीमा की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा स्तम्भों की स्थिति तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम के संबंध में आपसी समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान पर विशेष बल दिया । गश्ती दल द्वारा सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध आवागमन एवं अन्य सीमा संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु सतर्कता बरतने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई ।



