39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार
दिनांक 21.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी घोला

39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार
दिनांक 21.06.2026 को 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी घोला के कार्यक्षेत्र में सीमा स्तम्भ संख्या 762/1 से लगभग 500 मीटर भारत की तरफ भारत से नेपाल जाने वाले मार्ग पर वाहिनी की सीमा चौकी घोला एवं पुलिस स्टेशन सम्पूर्णानगर द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान एक नेपाली नागरिक, तरुण बम पुत्र श्री सुरेन्द्र बहादुर बम, निवासी ग्राम महेंद्रनगर, जिला कंचनपुर, नगरपालिका भीमदत्त नगर, वार्ड संख्या-10, तिल्कानी, नेपाल को संदिग्ध अवस्था में रोका गया । तलाशी एवं पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । बरामद मोटरसाइकिल एवं पकड़े गए नेपाली व्यक्ति को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु पुलिस स्टेशन सम्पूर्णानगर के सुपुर्द कर दिया गया । सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, तस्करी, चोरी एवं अन्य सीमा संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु स्थानीय पुलिस एवं अन्य एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।



