उत्तर प्रदेशवनहादसा

चारा लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया प्राण घातक हमला , किसी तरह जान बचाकर भागा किसान 

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार 

चारा लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया प्राण घातक हमला , किसी तरह जान बचाकर भागा

किसान

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार

निघासन – खीरी । उत्तर खीरी वन प्रभाग की दक्षिण निघासन रेंज लुधौरी के ग्राम सहते पुरवा निवासी जानवरों के लिए केले के खेत में चारा काट रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया , गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद साहसी ग्रामीण ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई । घटना के समय पड़ोस के खेतों में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए लेकिन तेंदुआ तब तक भाग गया । ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सीएससी निघासन में भर्ती कराया गया है प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड निघासन की ग्राम पंचायत लुधौरी का एक मजरा है सहते पुरवा गांव । जंगल के किनारे बसे इस गांव में हिंसक वन्य जीवों का खतरा हमेशा बना रहता है , ताजा घटनाक्रम के अनुसार सहते पुरवा ग्राम निवासी चंद्रिका पुत्र प्यारे पर केले के खेत में चारा काटते समय अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया , चंद्रिका किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले , पास में काम कर रही महिलाओं ने यह खौफनाक दृश्य देखकर हल्ला मचाना शुरू कर दिया जिससे वहां पर सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस बुलाकर घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन तक पहुंचाया गया जहां हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना पाकर रेंजर मोबिन आरिफ एवं वन दरोगा अखिलेश रावत वनविभाग की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए । ग्रामीणों की मांग पर रेंजर ने तेंदुआ पकड़ने के लिए निर्धारित स्थान पर पिंजरा लगवा दिया है । रेंजर मोबिन आरिफ ने ग्रामीणों को हिंसक वन्य जीव से सावधान रहने की अपील की है । क्षेत्रीय वनाधिकारी के अनुसार ग्रामीण अपने खेतों को जब जाएं तब समूह में जाएं अकेले न जाएं ।

कुल मिलाकर बाढ़ के इस विकराल मौसम में तेंदुए के ताजा हमले ने ग्रामीणों के अंदर दहशत पैदा कर दी है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!