उत्तर प्रदेशप्रशासनवनहादसा

गन्ने के खेत में शौच गए ग्रामीण पर जंगली सुअर ने किया प्राणघातक हमला

गंभीर हालत में घायल ग्रामीण सीएचसी निघासन से लखीमपुर रेफर 

गन्ने के खेत में शौच गए ग्रामीण पर जंगली सुअर ने किया प्राणघातक हमला , गंभीर हालत में घायल ग्रामीण सीएचसी निघासन से लखीमपुर रेफर

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार

निघासन – खीरी । दक्षिण निघासन रेंज के ठाकुर पुरवा गांव में शौच के लिए गन्ने के खेत में गए एक अधेड़ ग्रामीण पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया , सुअर के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए उसे सीएचसी निघासन से लखीमपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ठाकुर पुरवा मजरा बैलहा निवासी शुक्ला 50 वर्ष शनिवार सुबह शौच के लिए गन्ने के खेत में गया था तभी खेत में मौजूद जंगली सूअर ने उन पर प्राणघातक हमला कर दिया । भुक्तभोगी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी निघासन पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय लखीमपुर रेफर कर दिया । घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में ग्रस्त बढ़ाने और हिंसक वन्य जीवों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग डीएफओ से की है । रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है । गौरतलब है कि बाढ़ त्रासदी से जूझती जनता इन दिनों हिंसक वन्य जीवों के अक्सर किए जा रहे हमलों से दहल उठी है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!