अपराधउत्तर प्रदेशपुलिस बुकहादसा

राजस्थान के अलवर जिले में बंधक बनाए गए तीन युवकों की निघासन पुलिस ने 3 घंटे के अंदर बचाई जान , नौकरी का झांसा देकर बनाया गया था बंधक 

राजस्थान के अलवर जिले में बंधक बनाए गए तीन युवकों की निघासन पुलिस ने 3 घंटे के अंदर बचाई जान , नौकरी का झांसा देकर बनाया गया था बंधक

संजीव श्रीवास्तव पत्रकार

निघासन – खीरी । निघासन पुलिस का एक और शानदार गुड वर्क । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तीन युवकों को मोबाइल पर आए नौकरी के मैसेज के माध्यम से जाल में फंसाकर राजस्थान के अलवर जिले में बंधक लिया गया। । बंधक बनाए गए युवकों ने किसी तरह घटना की सूचना अपने परिवार वालों को दी राजस्थान जैसे सुदूर प्रांत में बंधक बनाए गए युवकों के हालात जानकर परिजनों में हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही निघासन पुलिस और सर्विलांस की टीम सक्रिय हो गई सर्विलांस की मदद से तीनों युवाओं की लोकेशन राजस्थान के अलवर जिले में ट्रेस की गई ।

पूरी स्टोरी इस प्रकार है कोतवाली क्षेत्र निघासन के तीन युवकों के मोबाइल पर राजस्थान से अच्छी नौकरी का मैसेज आता है जिसमें पता भी लिखा होता है नौकरी के लालच में तीनों युवक दिए गए पत्ते पर पहुंच जाते हैं लेकिन वहां की तस्वीर देखकर युवाओं की रुह कांप गई । दरअसल उन युवकों को बंधक बना लिया गया और पैसे की मांग की जाने लगी । बंधक बनाए गए युवाओं ने जब इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों के होश उड़ गए परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना निघासन कोतवाली पुलिस को दी । सूचना मिलते ही कोतवाल गोपाल नारायण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी , साथ ही क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने सर्विलांस की मदद से तीनों युवकों की लोकेशन ढूंढने में सफलता प्राप्त कर ली । बंधक बनाए गए युवकों की लोकेशन राजस्थान के अलवर जिले में मिली , क्राइम इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने सर्विलांस टीम के साथ लगातार युवकों की गतिविधियों पर नजर गड़ाए राखी और राजस्थान पुलिस से संपर्क स्थापित किया पुलिस और सर्विलांस टीम की सक्रियता के चलते महज 3 घंटे में तीनों युवकों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया । प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम तीनों युवकों को सुरक्षित बरामद कर चुकी है तीनों युवक ग्राम कृपाकुंड निवासी नितिन पुत्र खूबलाल , विपिन पुत्र अनिल कुमार तथा कसावल पुरवा निवासी संदीप मौर्य पुलिस टीम और परिजनों के साथ वापसी कर चुके हैं । सभी युवकों के घर खुशी का माहौल है । परिजनों ने निघासन पुलिस और सर्विलांस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!