04 जून को श्री संकट मोचन वीर बाबा मंदिर की स्थापना दिवस पर आयोजित होगा विशाल भंडारा
लखीमपुर-खीरी। आगामी 4 जून 2026 को शहर के राजपुर क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन वीर बाबा मंदिर पर माता अनुसुइया की रसोई के माध्यम से वीर बाबा का दिव्य भंडारा आयोजित किया जायेगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से बताया गया कि आगामी 04 जून को श्री संकट मोचन वीर बाबा मंदिर की स्थापना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। लगभग तीन दशक पूर्व मंदिर की स्थापना भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह द्वारा करवाई गई थी, जिनकी अध्यक्षता एवं देखरेख में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा स्थापना विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं जनहित के कार्यक्रम सम्पन्न करवाये जाते हैं।
शिविर बाबा मंदिर प्रबंधन समस्त श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए कहा कि 4 जून को होने वाले वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर राम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद एवं माता अनसूया की रसोई से भंडारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।