उत्तर प्रदेशधर्म और आस्थापलियाकला-खीरीपुलिस बुक

एसपी खीरी कैम्प कार्यालय खीरी पर बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन

लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैम्प कार्यालय खीरी में एक भव्य भंडारे का आयोजन

कैम्प कार्यालय खीरी पर बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन

 

 

लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कैम्प कार्यालय खीरी में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और संकटमोचन हनुमान जी की आरती करके किया गया।

इसके पश्चात एसपी ने स्वयं उपस्थित श्रद्धालुओं और आम जनमानस को प्रसाद वितरित कर भंडारे की शुरुआत की। भंडारे में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पुलिस कर्मियों व राहगीरों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

 

भंडारे के दौरान पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस सेवा भाव की सराहना की।

इस अवसर पर कैम्प कार्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!