पलियाकला-खीरी
विधायक रोमी साहनी ने बांटी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

पलियाकलां-खीरी। 137 पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड बिजुआ, बांकेगंज एवं पलिया में विधायक रोमी साहनी द्वारा अपनी निधि से दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गई। इस पहल से लाभार्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
इस अवसर पर नन्हकी, धर्मेंद्र, पवन कुमार, गुड्डी देवी, अमित कुमार मौर्या, पवन कुमार, मोहित, सुनील कुमार, मंजीत एवं विपिन कुमार को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राई सायकिल पाने वाले उत्साहित लाभार्थियों ने भावविह्लल होकर रोमी-योगी की जय जयकार करते हुये अपने गंतव्य को प्रस्थान किया।



