उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीस्पोर्ट्स

महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य टूर्नामेंट

पलिया कलां खीरी छोटी पलिया क्रिकेट मैदान में आयोजित टूर्नामेंट मे मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आलोक मिश्रा भैया

महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य टूर्नामेंट

छोटी पलिया क्रिकेट मैदान में आयोजित भव्य महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का टूर्नामेंट बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो रहा ।प्रतियोगिता पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं लोकप्रिय युवा नेता श्री आलोक मिश्रा (भइया )रहे। उनके आगमन पर आयोजक समिति एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि श्री आलोक मिश्रा (भइया) ने प्रतियोगिता का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत उन्होंने टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया एवं स्वयं बल्ला थामकर बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों एवं युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

मैच पलिया व मैलानी के बीच खेला गया मैलानी टीम ने टास जीतकर फ़ील्डिंग चुनी पलिया पहले खेलते हुए 10 ओवर में खेलकर 5 विकेट पर114 रन बनाये मैच में मैलानी कि टीम 10 में पीछा करते हुए 80 रन बनाकर आल आउट हो गई

महादेव क्षेत्रिय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवम् रघुवंशी समिति महामंत्री वंश गुप्ता,समिति कोषाध्यक्ष आफताब फाइटर,

समिति उपाध्यक्ष नकुल उर्फ़ समर सोनी ,

समिति प्रबंधक डॉक्टर सोनू ,

आयोजन समिति के संरक्षक एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता ,प्रतियोगिता संचालक अविरल शाह युवा अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल पलिया कला (पंजीकृत)

मंत्री विक्रांत उर्फ विक्की शर्मा

सदस्य सलमानआदि द्वारा मुख्य अतिथि श्री आलोक मिश्रा (भइया ) सहित उपस्थित अतिथि गणों का बैज लगाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य एवं गरिमामय सम्मानित स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री आलोक मिश्रा (भइया)ने कहा कि “खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।” उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने पलिया नगर एवं क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पलिया में एक समुचित खेल मैदान का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा है। क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध हों, इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को गंभीरता से प्रयास करना चाहिए, जिससे युवा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा सकें।

श्री आलोक मिश्रा भइया ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन अनुशासन, समर्पण एवं मेहनत ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान होती है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजक समिति बधाई की पात्र है।

समाजसेवा, युवा उत्थान एवं खेल प्रोत्साहन के लिए सदैव समर्पित — आलोक मिश्रा भइया

🏏 युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति 🏏

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!