पार्सल वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
पलिया नगर के सम्पूर्णानगर रोड पर आज शुक्रवार

पार्सल वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
(12/06/2026)
पलिया नगर के सम्पूर्णानगर रोड पर आज शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पार्सल वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलिया पहुंचाया गया।
घटनाक्रम के अनुसार पलिया नगर के मोहल्ला माहीगिरान निवासी हसरत पुत्र अब्बास बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सम्पूर्णानगर रोड पर एक पार्सल वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हसरत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को पलिया सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक चिकित्सा है तो समुदायइक स्वास्थ्य केंद्र पलिया भेजते हुऎ घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।



