अपराधउत्तर प्रदेशप्रशासन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर करोड़ के खाद्यान्न घोटाले के आरोपी के घर पहुंची ,सीआईडी, कुर्की की नोटिस चस्पा

सीआईडी लखनऊ की टीम ने लखीमपुर खीरी स्थित आवास पर की बड़ी कार्रवाई, 2021 से फरार है आरोपी

लखीमपुर करोड़ के खाद्यान्न घोटाले के आरोपी के घर पहुंची ,सीआईडी, कुर्की की नोटिस चस्पा

सीआईडी लखनऊ की टीम ने लखीमपुर खीरी स्थित आवास पर की बड़ी कार्रवाई, 2021 से फरार है आरोपी

लखीमपुर खीरी। सरकारी खाद्यान्न में करोड़ों रुपये का घपला करने वाले आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) सीतापुर में करीब 5 करोड़ रुपये के खाद्यान्न घोटाले के मुख्य आरोपी अशोक कुमार शुक्ला के खिलाफ सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर सीआईडी खंड लखनऊ की टीम ने गुरुवार को आरोपी के लखीमपुर खीरी स्थित आवास पर पहुंचकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।

सीआईडी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा और निरीक्षक राहुल द्विवेदी के नेतृत्व में आई टीम ने लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आरोपी के मकान पर न्यायालय द्वारा जारी धारा-82 (कुर्की से पूर्व की उद्घोषणा) के तहत नोटिस तामील कराया। इस दौरान आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अशोक कुमार शुक्ला (पुत्र नर्वदेश्वर शुक्ला) साल 2021 में एफसीआई (FCI) सीतापुर में गोदाम प्रभारी के पद पर तैनात था। आरोप है कि पद पर रहते हुए उसने सरकारी राशन में हेरफेर कर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के खाद्यान्न का गबन कर दिया।

इस महाघोटाले को लेकर साल 2021 में जनपद सीतापुर के थाना रामकोट में आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 423/21 और आईपीसी की धारा 409 (सरकारी कर्मचारी द्वारा अमानत में ख्यानत) के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अशोक कुमार शुक्ला लगातार पुलिस और सीआईडी को चकमा देकर फरार चल रहा है। सीआईडी की तमाम कोशिशों के बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने कुर्की की कार्रवाई के आदेश जारी किए। सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी ने जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं किया, तो उसकी संपत्ति को कुर्क (जब्त) करने की अगली विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!