उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंधर्म और आस्थापलियाकला-खीरी

पावन धाम अयोध्या में प्रभु श्रीराम की कृपा से आज पूर्व उप जिलाधिकारी पलिया इन्द्रकान्त द्विवेदी से मुलाकात कर

इन्द्रकान्त द्विवेदी पूर्व उपजिलाधिकारी पलिया कलां-खीरी एवं वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (डीडीसी), अयोध्या

पावन धाम अयोध्या में प्रभु श्रीराम की कृपा से आज आदरणीय श्री इन्द्रकान्त द्विवेदी जी, पूर्व उपजिलाधिकारी पलिया कलां-खीरी एवं वर्तमान में अपर जिलाधिकारी (डीडीसी), अयोध्या से आत्मीय भेंट एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मेरे पुत्र अभ्युदय मिश्रा एवं भान्जे पंकज पाण्डेय भी साथ रहे। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में हुई यह आत्मीय मुलाकात अत्यंत सुखद, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रही।

मुलाकात के दौरान आदरणीय द्विवेदी जी को सम्मानपूर्वक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। उनके स्नेह, सरलता एवं आत्मीय व्यवहार ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।

पलिया कलां में अपने कार्यकाल के दौरान द्विवेदी जी ने जनहित एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन अत्यंत कुशलता, निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ किया, जिसकी मधुर स्मृतियाँ आज भी क्षेत्रवासियों के हृदय में विद्यमान हैं।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आदरणीय द्विवेदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर यश, सम्मान एवं सफलता प्रदान करें।

जय श्रीराम! 🚩🙏

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!