संत रविदास जयंती पर निकली पवित्र मिट्टी कलश यात्रा
पलिया नगर में भव्य स्वागत एवं पूजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए

संत रविदास जयंती पर निकली पवित्र मिट्टी कलश यात्रा
पलियाकलां (खीरी)। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली से आई पवित्र मिट्टी कलश यात्रा का रविवार को पलिया नगर में भव्य स्वागत एवं पूजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए
कार्यक्रम का एकत्रीकरण प्रात सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। इसके बाद पवित्र मिट्टी कलश यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में पहुंची, जहां श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधि-विधान से कलश पूजन किया गया।
कलश यात्रा के दौरान पांडे बाबा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर, बाल्मीकि मंदिर एवं श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पवित्र मिट्टी कलश यात्रा के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक नगर महामंत्री विजय गुप्ता भाजपा नेता रवि गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम आनन्द नगर महामंत्री वरुण मिश्रा नगर उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला दिनेश दिवाकर, चंद्रभान सिंह नगर मंत्री मुन्ना लाल वाल्मीकि,आशीष अग्निहोत्री महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती वर्मा नगर महामंत्री भाजयुमो अनुपम राय पिछड़ा मोर्चा संयोजक अतुल वर्मा सह संयोजक अवधेश सक्सेना शक्ति केंद्र संयोजक सतीश कनौजिया,नगर उपाध्यक्ष भाजयुमो प्रेम गुप्ता अमन नाग मनोज शुक्ला संतराम सन्नी शाक्य प्रेम सक्सेना विपनेश गुप्ता उषा राय इंदु गुप्ता अनीता गुप्ता बसंती गुप्ता राधा रानी,सहित सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे



