उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरी

गौ हत्यारों का बटन न दबाये जनता : जगद्गुरु शंकराचार्य 

-137 पलिया विधानसभा में गाय को पशु कहने वाले सत्ताधीश नकली हिन्दुओं पर गरजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 

गौ हत्यारों का बटन न दबाये जनता : जगद्गुरु शंकराचार्य

 

-137 पलिया विधानसभा में गाय को पशु कहने वाले सत्ताधीश नकली हिन्दुओं पर गरजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

 

पलिया में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, गो-रक्षा के समर्थन में मतदान का किया आह्वान

 

पलियाकलां-खीरी (03 जुलाई 2026)। गो-रक्षा के समर्थन में निकाली जा रही ‘गौप्रतिष्ठा (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा’ के तहत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शुक्रवार को पलिया विधानसभा क्षेत्र में आगमनपर आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान, ऑल इंडिया सिख फेडरेशन, नगर व्यापार मंडल पलिया सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के हजारों श्रद्धालुओं ने नगर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया।

 

शारदा तट पर आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान के संस्थापक एवं श्रीपीठाधीश्वर आचार्य गोविंद माधव, समाजवादी नेता संजीव मिश्रा ‘मुन्ना’, नगर व्यापार में मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं समाजवादी नेता डॉ0 ए. के. अवस्थी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर स्वामीश्री का अभिनंदन करते हुये, पालकी में आसीन कर सिनेमा चौराहे से प्रेसिडेंट लॉन तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये, पर शोभा यात्रा के दौरान स्टेशन चौराहे पर ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा जगद्गुरु का हर्षोल्लास से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर शंकराचार्य की चरण पादुकाओं का पूजन, आरती तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गो-रक्षा का सामूहिक संकल्प कराया गया। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने श्रद्धालुओं कुछ संबोधित करते हुये कहा कि सनातन परंपरा में गाय का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है, प्रत्येक हिंदू परिवार में पहली रोटी गाय के लिए निकालने की परंपरा रही है तथा गौ-सेवा को धर्म का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। श्रद्धालुओं से गो-रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुये शंकराचार्य ने कहा कि मतदान करते समय मतदाताओं को ऐसे प्रत्याशी का समर्थन करना चाहिए जो गो-रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हो, उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करने और गो-रक्षा को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की।

केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की आलोचना करते हुए गो-रक्षा, बीफ व्यापार तथा जम्मू-कश्मीर में गो-संबंधी कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर जनता को जागरूक होकर निर्णय लेना चाहिए।

शंकराचार्य ने बताया कि 3 मई 2026 को गोरखपुर से प्रारंभ हुई गौप्रतिष्ठा यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर गो-रक्षा के प्रति जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रा पूरी होने तक सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 24 जुलाई को लखनऊ में एक विशाल धर्मसभा आयोजित कर आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी।

कार्यक्रम में गौविष्ठ धर्म रक्षा यात्रा की सदस्या एवं चतुरंगिनी सेना की संयोजक डॉ. निशिता दीक्षित, मंडल संयोजक राकेश तिवारी, जिला संयोजक लवकुश दीक्षित, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय सचिव अमित महाजन, ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के सरदार गुरिंदर सिंह, सरदार बिट्टी वालिया, सभासद गौरव गुप्ता, डॉ. ए.के. अवस्थी, राजेश भारती, कांग्रेस नेता बलराम गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विकास दीक्षित, निरंकार प्रसाद बरनवाल, रमेश गुप्ता सहित हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं सहित अन्य धर्मों के अनुयायी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!