उत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरीपुलिस बुक

अपराध एवं अपराधियों का होगा खत्मा : प्रभारी निरीक्षक पलिया 

पलियाकलां-खीरी। नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुये

अपराध एवं अपराधियों का होगा खत्मा : प्रभारी निरीक्षक पलिया

 

पलियाकलां-खीरी। नवागत कोतवाल शिवाजी दुबे ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुये स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स कारोबार, अवैध खनन, संगठित अपराध तथा संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगी।

कोतवाल शिवाजी दुबे ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के अनुसार दंड दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उसका निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के कारोबार या अवैध खनन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

नवागत कोतवाल ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना उनकी प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम जीत यादव चौकी प्रभारी पलिया विवेक कुमार त्रिपाठी उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!