जनसेवा दल का अलीगढ़।में ऐतिहासिक कार्यक्रम, बड़ी तादात में जुटे लोग
अलीगढ़ से हजारों की भीड़ के बीच उठी सत्ता में हिस्सेदारी की हुंकार

जनसेवा दल का अलीगढ़।में ऐतिहासिक कार्यक्रम, बड़ी तादात में जुटे लोग
अलीगढ़ से हजारों की भीड़ के बीच उठी सत्ता में हिस्सेदारी की हुंकार
2027 में सत्ता में सम्मानजनक हिस्सेदारी का संकल्प
लिवर ट्रांसप्लांट के बाद भी समाज के बीच लगातार सक्रिय हैं जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर
अलीगढ़ (विधान केसरी)। गंभीर लिवर ट्रांसप्लांट जैसी कठिन चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने के बाद अधिकांश लोग लंबे समय तक आराम को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने अपने स्वास्थ्य से अधिक समाज के संघर्ष और अधिकारों को महत्व देते हुए फिर से मैदान संभाल लिया है। अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार प्रदेशभर का दौरा कर रहे विनेश ठाकुर रविवार को अलीगढ़ पहुंचे, जहां हजारों समर्थकों की मौजूदगी में आयोजित विशाल जनसभा सामाजिक बदलाव, राजनीतिक जागरूकता और सत्ता में सम्मानजनक हिस्सेदारी के संकल्प का बड़ा मंच बन गई। तपती गर्मी के बावजूद उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि समाज अब अपने अधिकारों और नेतृत्व को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रहा है।
28 जून को अलीगढ़ के जुपिटर गेस्ट हाउस में जन सेवा दल के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल जनसभा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच पर पहुंचते ही विनेश ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कई जोशीले नारे लगवाए”अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है”, “वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा”, तथा “जन सेवा दल की क्या पहचान, सबकी इज्जत एक समान” जिनसे पूरा सभास्थल गूंज उठा।
अपने संबोधन में विनेश ठाकुर ने कहा कि जब उन्होंने जन सेवा दल की स्थापना की थी, तब भी अलीगढ़ की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया था और आज वही विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को केवल भावनात्मक नारों से नहीं बल्कि मजबूत संगठन, राजनीतिक जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी से उसका सम्मान और अधिकार मिलेगा।
उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि जन सेवा दल का उद्देश्य अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों को विधानसभा तक पहुंचाकर सत्ता में सम्मानजनक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आज नंदवंश समाज के साथ-साथ पाल, प्रजापति, सैनी, कश्यप, जाट तथा अन्य अति पिछड़े और पिछड़े वर्गों के लोग एक मंच पर आ चुके हैं। यदि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा समाज को उसकी जनसंख्या के अनुपात में टिकट दिए जाएंगे तो जन सेवा दल उसका समर्थन करेगा, अन्यथा संगठन स्वयं अपने प्रत्याशी उतारकर समाज के लोगों को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
विनेश ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद से नंदवंशी एवं अन्य अति पिछड़े समाज को सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला और वर्षों तक उनकी उपेक्षा की गई। अब समय आ गया है कि समाज अपनी ताकत पहचाने और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन सेवा दल किसी से वैमनस्य नहीं रखता, लेकिन समाज के अधिकारों की अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन से मजबूत समाज बनता है, मजबूत समाज से नेतृत्व तैयार होता है और मजबूत नेतृत्व ही सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करता है। यदि समाज अपनी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करना चाहता है तो उसे मतभेद भुलाकर संगठन से जुड़ना होगा और हर गांव, हर कस्बे तथा हर जिले में जन सेवा दल की विचारधारा को मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मनोज वर्मा तथा युवा सत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन चौधरी ने भी संबोधित करते हुए पिछड़े एवं अति पिछड़े समाज की एकजुटता पर बल दिया और सामाजिक न्याय की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष रामनरेश सविता की अध्यक्षता और दिनेश राजौरिया मंजेश ठाकुर के संचालन में आयोजित इस विशाल रैली में मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह रूहेला जी, राकेश कुमार राकेश कैटर्स राजौल सैन अल्पना श्रीवास्तव शशी सैन महिला मोर्चा अध्यक्ष विशन सैन विकास सैन अशरफी लाल निरमोद सविता संतोष गाजियाबाद जिला अध्यक्ष उमेश सैन, नोएडा जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर सुरेश ठाकुर मंजेश ठाकुर राहुल ठाकुर अरूण ठाकुर जितिन ठाकुर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय वर्मा विजय एडवोकेट मुकेश सैन राधेश्याम अमित श्रीवास्तव अशोक फौजी जितेंद्र शर्मा अनिल शर्मा संदीप शर्मा सोनू शर्मा बस्ती डाक्टर बादल मेरठ तेजेन्द्र सिंह अरूण कुमार राजेश कुमार अमरोहा
एटा जिला इकाई सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सविता, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पना माथुर, भोलाराम सविता, उमेश माथुर नंदवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेश राजोरिया, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र किशोर एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सविता, जिला महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू त्रिदेव, कृष्ण कुमार, संगठन सचिव डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अनिल सविता, वीरेश ठेकेदार, रविकांत श्रीवास्तव, विमल भाटिया, रामप्रकाश सविता, जयपाल सविता, डॉ. रामविलास सविता, डॉ. राकेश कुमार, महेश चंद्र, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार पेशकार, वीरपाल श्रीवास्तव, रमाशंकर सविता, संदीप कुमार, नीरज कुमार, मोहित सेन, सागर श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश सविता, राजू टाइगर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसभा के समापन पर संगठन ने वर्ष 2027 तक गांव-गांव पहुंचकर समाज को संगठित करने, राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने और सत्ता में सम्मानजनक हिस्सेदारी के लक्ष्य को लेकर व्यापक अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।



