पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना गौरीफंटा एवं कवच आउटपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया;
सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण; मिशन शक्ति केन्द्र, रिक्रूट आरक्षियों हेतु व्यवस्था का निरीक्षण व विभिन्न रजिस्टर्स का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

लखीमपुर खीरी । दिनांक 10 मई 2026 दिन रविवार को पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना गौरीफंटा तथा भारत नेपाल बार्डर पर स्थित कवच आउटपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही महोदया द्वारा थाने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों के रहने की व्यवस्था देखी गई एवं प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा को थाना परिसर एवं भोजनालय की साफ-सफाई रखने तथा नवनियुक्त आरक्षी/महिला आरक्षियों को जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त समस्त पुलिसकर्मियों को अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए गए ।