Blog

एसपी ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण, सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

एसपी ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण, सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

एसपी ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण, सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

खबर लाइव 24 जितेंद्र सिंह

गौरीफंटा खीरी ।पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा थाना और एसएसबी की 39वीं वाहिनी की चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग मशीन की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा।निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नशीले पदार्थों, जाली नोटों, मानव तस्करी और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए।डॉ. गर्ग ने जोर देकर कहा कि सीमा पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जवानों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें पूर्ण अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर एसएसबी 39वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट विवेक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!