मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन
दिनांक 25.06.2026 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,

मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन
दिनांक 25.06.2026 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,
पलिया के कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा-निर्देशानुसार वाहिनी की सीमा चौकी सुमेरनगर के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट गाँव सेमरी में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस चिकित्सा शिविर में वाहिनी के डॉ. मनीष खंडेलवाल, सहायक कमांडेंट (मेडिकल) द्वारा ग्रामीण नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं । चिकित्सा शिविर के दौरान 27 पुरुष, 34 महिलाएँ एवं 03 बच्चे कुल 64 ग्रामीण नागरिकों का उपचार किया गया । शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मौसमी बीमारियों की पहचान कर आवश्यक परामर्श एवं औषधि प्रदान की गई । इस अवसर पर ग्रामीण नागरिकों ने सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु आभार व्यक्त किया । उक्त कार्यक्रम नागरिकों एवं सुरक्षा बल के मध्य आपसी विश्वास एवं सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा ।



