उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली एनसीआरप्रशासनस्पोर्ट्स

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर  शहर के एकमात्र निःशुल्क खेल मैदान बचाने उतरे युवाओं को मिला जनप्रतिनिधियों का साथ,

प्राधिकरण को पत्र लिख यथास्थिति बनाये रखने व हॉकी स्टडियम के लिए अन्य विकल्प तलाशने को कहा, कैबिनेट मंत्री तक पहुँचा ज्ञापन।

ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर

शहर के एकमात्र निःशुल्क खेल मैदान बचाने उतरे युवाओं को मिला जनप्रतिनिधियों का साथ, प्राधिकरण को पत्र लिख यथास्थिति बनाये रखने व हॉकी स्टडियम के लिए अन्य विकल्प तलाशने को कहा, कैबिनेट मंत्री तक पहुँचा ज्ञापन।*

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 स्थित ज़ोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौजूदा स्वरूप, शहर के एकमात्र निःशुल्क सेना-पुलिस शारीरिक परीक्षा तैयारी केंद्र व 15 से अधिक खेलों में प्रयुक्त हो रहे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड को बंद कर केवलं हॉकी स्टडियम में बदलने की ग्रेनो प्राधिकरण की योजना पर भड़का स्थानीय सैक्टरो व गाँवों के निवासियों का विरोध अब जनप्रतिनिधियों तक पहुँच गया है।क्षेत्रीय खेल परिषर बचाओ समिति ने अपना जागरूकता अभियान आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के युवाओं ओर स्थानीय निवासियों के साथ हो रहे अत्याचार व भविष्य से खिलवाड़ पर कड़ा रुख अपनाया हुआ है, समिति सदस्य सतेंद्र नागर व मुकेश चौधरी ने बताया कि पिछले 3~4 दिनों में हमारी समिति ने अपनी समश्या कई जनप्रतिनिधियों के सामने रखी, जेवर विधायक के बाद अब नोएडा-बुलंदशहर क्षेत्र से एम० एल० सी० व पूर्व मंत्री माननीय श्री नरेंद्र भाटी जी से मिलकर समिति ने गुहार लगाई।
माननीय भाटी जी ने मजबूती से सहयोग करने का आश्वासन देते हुऐ कहा कि ये खेल मैदान बेशक प्राधिकरण के अधीन आता हो लेकिन इसे प्राधिकरण ने स्थानीय किसानों की जमीन एक्वायर करते समय हुए विभिन्न समझौतों के तहत क्षेत्र के युवाओं के खेल-रोजगार-स्वास्थ्य संबंधी सर्वागीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए संरक्षित किया था अब इसको छीनकर यू हॉकी ग्राउंड बनाकर किसी हॉकी संघ के हवाले नही किया जा सकता, उन्होंने प्राधिकरण को पत्र लिखकर खेल परिषर में यथास्थिति बरकरार रखने के लिए निर्देशित किया।
समिति से अधिवक्ता मिन्टू भाटी ने बताया कि इसी क्रम में हमारी टीम ने दादरी विधायक माननीय श्री तेजपाल नागर से शिकायत की ओर बताया कि आपके विधानसभा क्षेत्र दादरी-सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा शहर व ग्रे० नोएडा वेस्ट क्षेत्र के सैकड़ो बच्चे इस निःशुल्क परिषर से लाभान्वित हो रहें है हॉकी स्टेडियम निर्माण से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा, सैकड़ो की संख्या में पहुँचे युवाओं के आक्रोश को देखते हुए तेजपाल नागर जी ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर यथा स्थिति बनाये रखने व अन्य विकल्प तलाशने के लिए निर्देशित किया उन्होंने प्राधिकरण सीईओ से बात करके मामले की संवेदनशीलता ओर अपनी विधानसभा में पनप रहे आक्रोश से अवगत कराया।

समिति से रविन्द्र रावत व इंद्राज सिंह के अनुसार गत शुक्रवार को क्षेत्र के राज्यसभा साँसद माननीय श्री सुरेंद्र नागर से उनके गुलावठी आवास पर मीटिंग के लिए दर्जनों युवा समिति के साथ पहुँचे ओर पूरे घटनाक्रम की जानकारी व ज्ञापन सौपकर अपनी मांगें रखकर शहर के कुछ पूंजीपतियों ओर हॉकी संघ को खुश करने के लिए जेवर विधायक व प्राधिकरण टीम को भृमित कर रहे लोगो के युवा विरोधी प्रयासः पर आपत्ति जताई, साँसद जी ने प्राधिकरण सीईओ से फोन के माध्यम से विस्तृत चर्चा की ओर हॉकी स्टेडियम के अन्य विकल्पों को जाना ओर इस विषय पर मुख्यमंत्री जी के दौरे के बाद विस्तृत विचारविमर्श के लिए बोला । युवाओं से उन्होंने कहा कि आपलोग शिलान्यास से पहले आते तो परिणाम ओर बेहतर रहते, उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का खेलों इंडिया अभियान युवाओं के सतत उत्थान पर केंद्रित है इसलिए हम युवाओं को निःशुल्क खेल-रोजगार-स्वास्थ्य गतिविधियों के इस केंद्र की यथास्थिति से छेड़छाड़ नही होने देंगे ओर इसका अन्य विकल्प तलाशेंगे।नलवीर पायला ने बताया कि हमारी समिति द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर श्री संजय निषाद जी को निषाद पार्टी के पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रभारी श्री वीरेंद्र डाढ़ा के हाथों दिया गया ज्ञापन मंत्री जी ने स्वीकार करते हुए युवाओं के भविष्य से जुड़े इस विषय पर उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से वार्ता करने का आस्वासन दिया है।
धन्यवाद।
मैदान बचाओ …खेल बचाओ
पूंजीपतियों हॉकी संघियो होश में आओ!
क्षेत्रीय खेल परिसर बचाओ समिति।
सैक्टर 37 ग्रेटर नोएडा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!