उत्तर प्रदेश

उस्मानी गन हाउस का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण, कारतूसों के मिलान की जांच

उस्मानी गन हाउस का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण, कारतूसों के मिलान की जांच

उस्मानी गन हाउस का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण, कारतूसों के मिलान की जां

पलिया। पलिया में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार एवं सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ उस्मानी गन हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिक्री किए गए कारतूसों का उपलब्ध खोखा कारतूसों से मिलान कर जांच की।
अधिकारियों ने गन हाउस संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना खोखा कारतूस लिए नए कारतूसों की बिक्री किसी भी हालत में न की जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की भी जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम एवं सीओ ने कहा कि शस्त्र और कारतूसों की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान लेखपाल अनिल कुमार वर्मा, एसआई रामजीत यादव सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!