उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंपलियाकला-खीरीस्वास्थ्य

मानकों को ताक पर रख गढ़ी बाजार में बिक रहा मीट, मृत बकरी काटने का वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी का खाद्य सुरक्षा विभाग पर उठ रहे सवाल

मानकों को ताक पर रख गढ़ी बाजार में बिक रहा मीट, मृत बकरी काटने का वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी।

 

शहर से सटे गढ़ी बाजार में खुलेआम मानकों की अनदेखी कर मीट बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मरी हुई बकरी लाता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद उसे बाजार में ही काटकर बेचने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में कई स्थानों पर बिना किसी लाइसेंस और स्वास्थ्य संबंधी मानकों के मीट बेचा जा रहा है। विक्रेताओं के पास न तो खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति है और न ही साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम हैं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

लोगों का कहना है कि बाजार में खुले में मीट काटने और बेचने से गंदगी फैल रही है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। वायरल वीडियो के बाद लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित विभागों को लंबे समय से अवैध मीट बिक्री की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर पालिका से अभियान चलाकर अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!