पत्रकारिता दिवस पर श्रीकुल सेवा संस्थान के तत्वाधान में कलम के योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित
मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक स्कूल सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्रीपीठ पत्रकारों को व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

पत्रकारिता दिवस पर श्रीकुल सेवा संस्थान के तत्वाधान में कलम के योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित
जितेन्द्र सिंह ब्यूरो चीफ
पलियाकलां-खीरी। 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक स्कूल सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्रीपीठ मोहल्ला बाजार पलिया कला खीरी में गणमान्य पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारगणों को श्रीपीठ की ओर से अंग वर्ष एवं प्रकाशित पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती श्रीजी एवं आद्य पत्रकार भगवान नारद जी के समक्ष धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया।
हिंदी पत्रकारिता के संस्थापक पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा ब्रिटिश शासन काल में सन 1826 को प्रथम हिंदी दैनिक समाचार पत्र उदंत मार्तंड के आरंभ से लेकर वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की विभिन्न चुनौतियां एवं उपलब्धियां पर विस्तृत चर्चा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश सुमन, सुरेश मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, विश्वाकांत त्रिपाठी, विवेक अर्कवंशी, निर्जेश मिश्रा,, संजय कुमार, प्रशांत मिश्रा, अमन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दिव्यांशु पांडे,फारुख हुसैन, विकास दीक्षित आदि अपने-अपने विचार रखते हुए संविधान के चतुर्थ स्तंभ की निष्पक्षता एवं सशक्तिकरण पर बल दिया गया।
श्रीपीठाधीश्वर आचार्य गोविंद माधव द्वारा सभी पत्रकार बंधुओ को तिलक लगाकर नैवेद्य एवं अंग वस्त्र प्रदान करते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
श्री कुल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांति स्वरूप शुक्ला, संरक्षक डीके श्रीवास्तव, सचिव धनेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष गगन मिश्रा, सुनील गुप्ता पंडित जी, संजीव वर्मा शेरा, गौरव कात्याल,आदर्श अग्रवाल ओम प्रकाश कश्यप गिंदू, आचार्य सोमेश माधव मिश्रा एवं अभिषेक माधव मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर कलम के योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन वरिष्ठ पत्रकार विकास दीक्षित द्वारा किया गया।



