उत्तर प्रदेशधर्म और आस्थापलियाकला-खीरीस्वास्थ्य
श्रीपीठ पर आमपने का दिव्य औषधीय भण्डारा सम्पन्न
मास के बड़े शुक्रवार आज दिनांक 12/06/2026 को श्रीपीठ मोहल्ला बाजार पलिया कला में आध्यात्मिक श्री कुल सेवा संस्थान के

श्रीपीठ पर आमपने का दिव्य औषधीय भण्डारा सम्पन्न
- पलिया-खीरी
पुरुषोत्तम मास के बड़े शुक्रवार आज दिनांक 12/06/2026 को श्रीपीठ मोहल्ला बाजार पलिया कला में आध्यात्मिक श्री कुल सेवा संस्थान के तत्वाधान में जगतजननी भगवती त्रिपुर सुंदरी का दिव्य भोग *औषधि युक्त आम पने का भंडारा* अपराह्न 12:00 बजे से आरम्भ हुआ।
भंडारे के दौरान श्री पीठाधीश्वर श्रीकुल उपासक आचार्य गोविंद माधव, आचार्य सोमेश माधव, आचार्य अभिषेक माधव आचार्य अतुलेंद्र मिश्रा, आचार्य राजेंद्र तिवारी, संरक्षक रामचंद्र शुक्ला, अध्यक्ष शान्ति स्वरुप शुक्ला, उपाध्यक्ष एडवोकेट गगन मिश्रा,सुनील गुप्ता पंडित जी,डीके श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गिँदु प्रवक्ता आदर्श अग्रवाल एवं विकास दीक्षित, सचिव धनेंद्र शुक्ला, अतुल गुप्ता, संजीव वर्मा शेरा आदि सैकड़ों श्रीभक्त पुरुषोत्तम मास में विभिन्न दिव्य औषधीय जड़ी बूटियों से युक्त भंडारे का श्रीप्रसाद ग्रहण कर स्वास्थ्य लाभ अर्जित करते हुऎ पुण्य के भागीदार बने।


