Blogउत्तर प्रदेशपलियाकला-खीरी

दूसरे बड़े मंगल पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा

पंचमुखी हनुमान मंदिर निघासन रोड पर दूसरे श्रेष्ठ माह भंडारे में भंडारे में हुआ प्रसाद वितरण

दूसरे बड़े मंगल पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा

(Jitendra Singh)

पलिया के निघासन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।

भंडारे में श्रद्धालुओं को हलुआ और चना का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

आयोजन को सफल बनाने में कमल गिहार, आदित्य साहनी, अमर सिंह, सुनील कुमार, सनी, गुड्डू, सोनू साहनी, जय साहनी एवं आयरन का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!