03 जुलाई को पलिया आगमन पर भगवान शंकराचार्य जी का शारदा तट पर भव्य स्वागत करेगा आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान
पलिया कलां खीरी

*03 जुलाई को पलिया आगमन पर भगवान शंकराचार्य जी का शारदा तट पर भव्य स्वागत करेगा आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान*
आषाढ माह कृष्ण पक्ष तृतीया संवत 2083 (03 जुलाई 2026 ) दिन शुक्रवार को परमाराध्य परम्धर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः, सरस्वती ‘१००८’ का पावन आगमन पलिया नगर के मालगोदाम रोड स्थित प्रेसिडेंट पार्क में प्रातः 09:00 हो रहा है।
भगवान श्रीशंकराचार्य जी का स्वागत एवं सम्मान शारदा तट पर प्रात 08:30 बजे किया जायेगा।
श्रीपीठ मोहल्ला बाजार 2, पलिया पर भगवान के आगमन पर व्यवस्थापन की चर्चा एवं योजना नियोजित करते हुये आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान सभी श्रद्धालुजनों से आह्वान करता है कि भगवान शंकराचार्य जी के दर्शन पूजन कर शुभाशीष गृहण करें।



